महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के सामने जो मौजूदा संकट है उसमें विधानसभा के उपाध्यक्ष की आख़िर क्या भूमिका है? जानिए, बागी विधायकों पर वह क्या-क्या फ़ैसला ले सकते हैं।
2016 में नबाम रेबिया और बामांग फेलिक्स बनाम उपाध्यक्ष का मामला सामने आया। यह अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का मामला था। हालाँकि यह मामला मुख्य तौर पर राज्यपाल से जुड़ा था, लेकिन इसमें दल बदल का मामला भी सामने आया था।