कोल्हापुर (नॉर्थ) सीट जीतने वाली कांग्रेस की जयश्री जाधव
2019 के आम चुनावों के बाद ही शिवसेना और कांग्रेस ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के साथ नया गठबंधन बनाया। उपचुनाव घोषित हुआ तो शिवसेना ने यह सीट मांगी लेकिन कांग्रेस अड़ गई कि यह उसकी परंपरागत सीट है। शिवसेना को यह सीट कांग्रेस के लिए छोड़ना पड़ी।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उद्धव की वर्चुअल रैली का बहुत असर पड़ा। हालांकि बीजेपी के एक नेता का कहना है कि पार्टी मतदान केंद्रों तक अपने कोर वोटर गुजराती ब्राह्मणों और वैश्य समुदायों के मतदाताओं को पहुंचा नहीं सकी।