क्या ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा सिस्टम की समस्याओं को हल करेगा? सरकार से वास्तविक जवाबदेही की मांग
जनादेश चर्चा शो में वरिष्ठ पत्रकार आलोक जोशी ने 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन और जनता के बढ़ते गुस्से पर विश्लेषण किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार या धर्मेंद्र प्रधान जैसे लोग केवल मोहरे हैं.