बीजेपी सांसद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपनी सरकार की आबकारी नीति पर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की आबकारी नीति इतनी अच्छी थी तो उसे इसे वापस क्यों लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर शराब माफियाओं का लगभग डेढ़ सौ करोड रुपए छोड़ दिया गया। उन्होंने पूछा कि उन शराब माफियाओं से अरविंद केजरीवाल की क्या रिश्तेदारी थी।