तीसरी जनहित याचिका हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दायर की थी। हालांकि, कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने कहा कि यह केजरीवाल का निजी फैसला होगा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने रहना है या नहीं। फिर भी, बेंच ने एक महीन सा संकेत जरूर दिया।
हम यह कैसे घोषित कर सकते हैं कि सरकार (केजरीवाल) काम नहीं कर रही है? एलजी इस पर निर्णय लेने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्हें (एलजी) हमारे मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं है। हम उन्हें सलाह देने वाले कोई नहीं हैं। उन्हें जो भी करना होगा वह कानून के अनुसार करेंगे।