कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना महाराष्ट्र में मिलकर सरकार चला रहे हैं। लेकिन गोवा के विधानसभा चुनाव में ये साथ नहीं हैं।
उधर, शिवसेना द्वारा कांग्रेस पर निशाना साधने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने संजय राऊत पर हमला करते हुए कहा है कि यह कोई जरूरी नहीं है कि महाराष्ट्र में हमारा शिवसेना और एनसीपी के साथ गठबंधन है तो हम दूसरे राज्यों में भी साथ ही चुनाव लड़ेंगे।