मुकुल राय अपनी पहली पारी में जब टीएमसी में थे, तब भी उनका क़द ऊंचा था। वह ममता के क़रीबियों में शामिल थे और ममता के बाद उन्हें टीएमसी में नंबर दो माना जाता था। अब जब वह पार्टी में दूसरी पारी खेल रहे हैं तो उन्हें बीजेपी में गए नेताओं को वापस लाने का जिम्मा सौंपा गया है।