कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में सोनिया गांधी का स्वागत करते खड़गे।
इस मौके पर एआईसीसी महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकारों को बताया कि आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक का मुख्य मकसद पूर्ण सत्र की तारीख और जगह तय करना था। इस सत्र को 15 फरवरी के बाद रायपुर में आयोजित किया जाएगा। सही तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान कई संगठनात्मक मामलों पर भी चर्चा हो रही है।