अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज़्यादा से ज़्यादा जीनोम सिक्वेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है ताकि नये मिलने वाले स्ट्रेन की घातकता को पहचान कर उसको फैलने से रोकने के प्रभावी तरीक़े समय पर अपनाएँ जा सकें।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार फ़िलहाल दुनिया में 4 वैरिएंट को 'वैरिएंट ऑफ़ कंसर्न' बताया गया है। ये चारों वैरिएंट सबसे पहली बार यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत में मिले।