इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला। (फ़ाइल फ़ोटो)
मेक्सिको में स्वास्थ्य कर्मियों पर ये हमले उन क्षेत्रों में ज़्यादा हुए हैं जहाँ बड़ी संख्या में क़रीब 500 स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहाँ भी स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए पीपीई किट जैसे उपकरणों की कमी है और इसके लिए प्रदर्शन हो रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले की एक वजह यह भी हो सकती है।
मेरा दिल टूट गया। मुझे नर्स होने पर ऐसा डर नहीं लगा था जब तक यह मेरे साथ नहीं हुआ था।
फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुल्तान कुदरत में एक नर्स पर पाँच लोगों ने यह मानकर कर दिया था कि वह अपने काम के कारण वायरस से संक्रमित था। उन्होंने उसके चेहरे पर ब्लीच डाला, जिससे उसकी आँखों को स्थायी नुक़सान की आशंका है।