मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार में 90 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा ख़र्च होंगे और इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो यह लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है।’
मोदी ने कहा, ‘अब पूरे भारत के लिए एक राशन कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है। एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड का सबसे बड़ा लाभ उन ग़रीब साथियों को मिलेगा जो रोज़गार या दूसरे कारणों से अपना गांव छोड़कर दूसरे राज्य में जाते हैं।’