कलेक्टर अश्वथी ने राज्य में मंदिर मामलों का प्रबंधन देखने वाले मुजराई विभाग के आयुक्त को पत्र लिखकर नाम बदलकर 'संध्या आरती' करने को कहा। हालाँकि मुजराई विभाग ने अभी इस पर आदेश जारी नहीं किया है।
टीपू सुल्तान को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का दुश्मन माना जाता था। श्रीरंगपटना में अपने क़िले का बचाव करते समय ब्रिटिश सेना से लड़ाई के दौरान मई, 1799 में उनकी हत्या कर दी गई थी।