लोकसभा चुनावों में जहाँ कांग्रेस को देशभर में क़रारी हार का सामना करना पड़ा है, वहीं उत्तरी भारत में पंजाब ही एक मात्र ऐसा राज्य रहा जहाँ मोदी लहर का असर नहीं हुआ।
कांग्रेस ने इस बार पंथक कहलाने वाली सीटें श्री खडूर साहिब व श्री फतेहगढ़ साहिब को भी जीत लिया। कभी श्री खडूर साहिब सीट को अकाली दल अपनी पक्की सीट मान कर चलता था, परन्तु इस बार कांग्रेस ने अकाली दल को यहाँ हाशिए पर धकेल दिया है।
पंजाब में 2014 में कांग्रेस ने 4 सीटें जीती थीं परन्तु इस बार कैप्टन के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी सीटों की गिनती को दुगना करते हुए आठ सीटें जीत ली हैं। कैप्टन ने चुनाव के दौरान धुआंधार चुनावी रैलियाँ कीं तथा बीजेपी व अकाली दल पर सियासी प्रहार किए।