मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
तेलंगाना के कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
ओबीसी वर्ग के 39 प्रत्याशीः 144 नामों में ओबीसी वर्ग के 39 प्रत्याशी हैं। पार्टी ने 65 टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को दिए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के 22 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है। 19 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। 6 अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं को टिकट दिया गया है। 5 जैन और एक मुस्लिम को भी टिकट दिया गया है।
कांग्रेस के पास अभी 95 विधायक हैंः मध्य प्रदेशा विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या अभी 95 है। तीन दिन पहले तक यह संख्या 96 थी। बड़वाह सीट से विधायक सचिन बिड़ला ने हाल ही में विधिवत कांग्रेस छोड़ी है। हालांकि वह दो साल पहले कांग्रेस छोड़ चुके थे, लेकिन विधायकी बचाये रखने के लिए उनका इस्तीफा स्पीकर ने मंजूर नहीं किया था। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने कुल 114 सीटें जीतीं थीं और सबसे बड़े दल के तौर पर कुल 7 अन्य विधायकों (बसपा-सपा एवं निर्दलियों) के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।