धमकी भरे मैसेज में भारत के कुछ लोगों के नंबर सहित नाम भी भेजे गए हैं। धमकी भरा मैसेज भेजने वाले ने कहा है कि मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी है बस कुछ टाइम बाकी है। कभी भी हमला हो सकता है।
इस धमकी भरे वॉट्स एप मैसेज में पंजाब के सिद्धू मूसेवाला मर्डर का भी जिक्र किया गया है। धमकी देने वाले ने कहा है कि एक ओसामा, एक अजमल कसाब और अल जवाहिरी तो मर गया, अभी भी काफी अल जवाहिरी मौजूद हैं।