एनसीपी की सूची से गायब दूसरा प्रमुख नाम जीशान सिद्दीकी का है। वह बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में बांद्रा पूर्व से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। माना जा रहा था कि जीशान अपने पिता बाबा सिद्दीकी की तरह एनसीपी में चले जाएंगे।