संजय राउत ने मीडिया से कहा कि शनिवार को शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस, तीनों ही पार्टियों के नेता अपने विधायकों के पत्र राज्यपाल को सौंप देंगे।
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के विधायकों का कुल आंकड़ा 154 बैठता है। इसके अलावा शिवसेना के पास कुछ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इन तीनों दलों को विधानसभा में बहुमत साबित करने में कोई मुश्किल पेश नहीं आएगी।
शिवसेना के साथ कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद इस गठबंधन के सरकार बनाने के औपचारिक दावे की मीडिया के सामने घोषणा कर दी जाएगी।