मुंबई में बार-बार बम हमलों की धमकी क्यों मिल रही है, क्या कुछ बड़ी साज़िश हो रही है? हाल ही में कम से कम तीन बार ऐसी धमकियाँ मिल चुकी हैं।
मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिले इस धमकी भरे मैसेज में भारत के कुछ लोगों के नंबर सहित नाम भी भेजे थे। धमकी भरा मैसेज भेजने वाले ने कहा कि मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी है, बस कुछ टाइम ही बाकी है। कभी भी हमला कर सकते हैं।