डॉ. हर्षवर्धन के केंद्रीय मंत्रिमंडल से रुख्सत होने के बाद अब दिल्ली की केंद्र सरकार में नुमाइंदगी राज्य मंत्री के रूप में नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ही रह गई हैं।
अब केंद्र सरकार में दिल्ली की आधी मंत्री हैं लेकिन ऐसे भी मौक़े आए हैं जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिल्ली के तीन मंत्री रहे हों। सात सांसदों में से तीन का मंत्री बन जाना कोई मामूली बात नहीं है।