बिहार के सीएम नीतीश कुमार
एआईसीसी ऑफिस इंचार्ज गुरदीप सप्पल ने मंगलवार को एक ट्वीट करके गेंद क्षेत्रीय विपक्षी दलों के पाले में डाल दी थी। सप्पल ने 6 दिसंबर की इंडिया की मुख्य बैठक स्थगित करने और इसे दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होने की बात कही। लेकिन उन्होंने कोर्ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक 6 दिसंबर की शाम को होने की घोषणा कर दी। सप्पल के बयान के बाद लालू ने बयान देकर चीजों को और साफ कर दिया।