मुख्तार अब्बास नक़वी के अलावा उप राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के संभावित उम्मीदवारों में राज्यसभा की पूर्व उप सभापति नजमा हेपतुल्ला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का नाम चर्चा में है।
नक़वी मोदी सरकार के मुखर मंत्रियों में शामिल थे और तमाम मसलों पर सरकार और बीजेपी का पक्ष जोरदार ढंग से रखते थे।