दिल्ली में रविवार को केजरीवाल के घर पर नीतीश और तेजस्वी।
केजरीवाल के यह कहने के ठीक एक दिन बाद बैठक हो रही है कि वो केंद्र के राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण (NCCSA) अध्यादेश को लेकर विपक्षी दलों तक पहुंचेंगे। सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान केजरीवाल ने यह मुद्दा नीतीश कुमार के साथ उठाया। दिल्ली सरकार ने अध्यादेश को मोदी सरकार का फासिज्म बताया है, जिसके जरिए सुप्रीम कोर्ट के 11 मई के फैसले को ही पलट दिया गया है।