बिहार के सीएम नीतीश कुमार
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बिहार में जेडीयू के सहयोगी इस सुझाव से सहमत हैं। उनका कहना है कि फूलपुर में जातिगत समीकरण नीतीश कुमार के लिए फिट बैठता है। फूलपुर यूपी की उन 30 लोकसभा सीटों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में कुर्मी/पटेल आबादी है। डॉ लोहिया ने भी इसी जातिगत समीकरण की वजह से कभी नेहरू को चुनौती दी थी।