क्रिकेट के मैदान पर दोनों पड़ोसी मुल्क़ों, भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता से बढ़कर और कुछ नहीं। तो किस वजह से बढ़ी ऐसी प्रतिद्वंद्विता?
1952 में यह पहला वाक़या था जब मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों को यह अहसास हुआ था कि यह भले ही खेल हो लेकिन दोनों देशों के करोड़ों खेल प्रेमियों के लिए यह खेल से कहीं बढ़कर है।
इस दौरान 1952-1977 तक 25 वर्षों में कुल 15 टेस्ट मैच खेले गए जिसमें 2 भारत जीता 1 पाकिस्तान और शेष 12 ड्रॉ रहे।