सरकार की हठधर्मी से निराश ये खिलाड़ी देश के लिए दुनिया बाहर में हुई प्रतियोगिताओं में जीते पदक गंगा नदी में प्रवाहित करना चाहते थे। मै इसके खिलाफ हू। गंगा पाप धोने और लाशें बहाने के लिए है । पदक बहाने के लिए नहीं। ये पदक किसी बेशर्म सरकार ने नहीं दिए । इन्हें जीता गया है। अपना कस-बल लगाकर। इन्हें बहाने की नहीं बल्कि दिखाने की जरूरत है।
सरकार हारेगी। सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार होना पडेगा। जेल जाना पडेगा। खिलाड़ियों को पीटने से कुछ होने वाला नहीं है।