लेकिन किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी की घटना के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल पूरी तरह बदल गया है।
प्रियंका ने 40 फ़ीसद टिकट महिलाओं को देने और कांग्रेस की सरकार बनने पर लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देने का वादा कर सियासत में हलचल मचा दी है। कांग्रेस आने वाले दिनों में कुछ और बड़े वादे कर सकती है।