विधायक श्याम प्रकाश।
विधायकों का इस तरह लगातार सवाल उठाना निश्चित रूप से यह बताता है कि प्रदेश में अफ़सरशाही हावी है और सरकार का अफ़सरों पर नियत्रंण नहीं है। विधायक श्याम प्रकाश से पहले सीतापुर से बीजेपी विधायक राकेश राठौर का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने ताली और थाली बजाने का विरोध किया था। इस ऑडियो ने भी उत्तर प्रदेश की सियासत में ख़ूब धूम मचाई थी।
इस साल मई महीने में बहराइच जिले के बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने भी अधिकारियों को फटकारते हुए पूरे जिले को लूट का अड्डा बना देने का आरोप लगाया था। विधायक ने कहा था कि राशन किटों में घोटाला हो रहा है।