दक्षिणपंथियों ने कर्नाटक में ईसाई समुदाय के लोगों की किताबों को जला दिया और पादरी पर हमला करने की कोशिश की। मोहन भागवत जी, जिन राज्यों में ये हरक़तें हुई हैं, सभी जगहों पर बीजेपी की सरकार है।
संघ को अनुशासित संगठन माना जाता है। संघ प्रमुख किसी बात को लगातार कह रहे हों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग उसे न मानें, ऐसा नहीं हो सकता।