ख़त में प्रियंका के कार्यालय ने लिखा है, ‘मिश्रा ने सीआपीएफ़ के कर्मियों पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाया और धमकी दी कि वह प्रियंका गाँधी को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराएंगे।’ ख़त में यह भी कहा गया है कि मिश्रा ने कहा कि वह इस जगह से प्रियंका को दो क़दम भी बाहर नहीं जाने देंगे।
प्रियंका ने शनिवार को आरोप लगाया था कि जब वह एस.आर. दारापुरी से मिलने के लिए उनके घर जा रही थीं तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और एक महिला अधिकारी ने उनका गला पकड़ कर खींचा। इसके बाद कांग्रेस यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर हो गई।