बीजेपी और तृणमूल दोनों एक-दूसरे पर उनके दलों के कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप लगाते रहे हैं। तृणमूल ने आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे बीजेपी का हाथ है, वहीं बीजेपी ने कहा है कि तृणमूल उसके कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।
लोकसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा नहीं रुक रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बीजेपी ममता बनर्जी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए लगातार प्रदर्शन कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी अमित शाह के रोड शो में ख़ासा बवाल हुआ था।
बीजेपी ने वोट शेयर में भी लंबी छलांग लगाते हुए 2014 में मिले 23.23% वोट के मुक़ाबले इस बार 40.25% वोट हासिल किए हैं। जबकि तृणमूल का वोट शेयर पिछली बार के मुक़ाबले (39.79%) थोड़ा सा बढ़ा है और उसे 43.28% वोट मिले हैं।