क्या पश्चिम बंगाल में इस बार चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं? दूसरे चरण की वोटिंग ख़त्म होते ही आए कई एग़्जिट पोल में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है, तो कई में टीएमसी। हालाँकि कुछ सर्वे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। एक सर्वे जनमत पोल में टीएमसी को क़रीब 200 सीटें मिलते दिखाया गया है तो एक अन्य प्रजा पोल्स में बीजेपी को क़रीब 200 सीटें मिलते दिखाया गया है। अब तक आए एग्ज़िट पोल के आधार पर पोल ऑफ़ एग्ज़िट पोल्स के अनुसार टीएमसी को क़रीब 147, बीजेपी को 137, कांग्रेस व लेफ्ट को 2-2 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिलने के आसार बताए जा रहे हैं।
कई सर्वे में बीजेपी को बहुमत मिलने का अनुमान है और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पीछे चलती दिख रही है। जबकि कुछ अन्य सर्वे में स्थिति उलट है। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। 
ताज़ा ख़बरें
P-MARQ के एग्ज़िट पोल के अनुसार टीएमसी को 118-138 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को 150-175 सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस और लेफ्ट को कोई भी सीट नहीं मिलने की संभावना है। अन्य को 2-6 सीटें मिल सकती हैं।

बंगाल एग्ज़िट पोल

मैट्राइज के एग्ज़िट पोल के अनुसार टीएमसी को 125-140, बीजेपी को 146-161, कांग्रेस व लेफ्ट को जीरो और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।

बंगाल एग्ज़िट पोल

पश्चिम बंगाल से और ख़बरें
पीपल्स पल्स के एग्ज़िट पोल के अनुसार टीएमसी को 177-187, बीजेपी को 95-110, कांग्रेस को 1-3, लेफ़्ट को 0-1 और अन्य को ज़ीरो सीटें मिल सकती हैं।

बंगाल एग्ज़िट पोल

चाणक्य स्ट्रैटजीज के सर्वे के अनुसार टीएमसी को 130-140, बीजेपी को 150-160, कांग्रेस व लेफ्ट को कोई सीट नहीं और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।

बंगाल एग्ज़िट पोल

पोल डायरी के एग्ज़िट पोल के अनुसार टीएमसी को 99-127, बीजेपी को 142-171, कांग्रेस को 3-5, लेफ़्ट को 2-3 और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है।

बंगाल एग्ज़िट पोल

जेवीसी के एग्ज़िट पोल के अनुसार टीएमसी को 131-152, बीजेपी को 138-159, कांग्रेस को 0-2 और लेफ्ट को कोई सीट नहीं मिलने के आसार हैं।

क्या है स्थिति?

एग्जिट पोल के औसत पोल ऑफ पोल्स में भी बीजेपी को हल्की बढ़त दिखाई दे रही है। 2021 के चुनाव में टीएमसी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी और 215 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी 77 सीटों पर सिमट गई थी। गौर करें कि एग्जिट पोल सिर्फ अनुमान हैं। असली नतीजे 4 मई 2026 को वोट गिनती के बाद ही सामने आएंगे। कई बार एग्जिट पोल गलत भी साबित हो चुके हैं, इसलिए अंतिम फैसला मतदाताओं के वोटों पर ही निर्भर करेगा।
पश्चिम बंगाल से और ख़बरें

तमिलनाडु में डीएमके, असम में बीजेपी की सरकार के आसार

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग ख़त्म होते ही एग्ज़िट पोल के अनुमान आ गए हैं। तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकार बरकरार रखती दिख रही है तो असम में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत से दोबारा सरकार में आता दिख रहा है। एग्ज़िट पोल के अनुसार केरल में यूडीएफ़ सरकार बनाती दिख रही है।

मैट्राइज़ के एग्ज़िट पोल के अनुसार डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को 122-132 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एआईएडीएमके वाले गठबंधन को 87-110 सीटें मिलने के आसार हैं। टीवीके को 10-12 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य को 0-6 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस डीएमके के साथ गठबंधन में है, जबकि बीजेपी एआईएडीएमके साथ गठबंधन में है।