काबुल में पिछले महीने ही खैर खाना इलाके में स्थित सिद्दीकिया मस्जिद के अंदर धमाका हुआ था और उस वक्त मस्जिद में लोग शाम की नमाज पढ़ रहे थे। धमाके में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। धमाका बहुत जबरदस्त था और इससे आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए थे।