'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार अमेरिका में 1998 में बच्चों से यौन शोषण वाली तसवीरों की तीन हज़ार रिपोर्टें आई थीं। एक दशक बाद सालाना एक लाख ऐसे मामले आने लगे। 2014 में यह संख्या बढ़कर दस लाख हो गई। पिछले साल यह तादाद 1 करोड़ 84 लाख पहुँच गई।
अख़बार की रिपोर्ट में कहा गया है कि कई मामले तो ऐसे होते हैं जिसमें बच्चों को टॉफ़ी या चॉकलेट से लुभाकर उनका यौन उत्पीड़न किया जाता है और फिर वीडियो बना लिया जाता है। कई बार जूस या अन्य ऐसे पेय पदार्थ बेहोश करने वाली दवा मिलाकर पिला दिया जाता है और फिर वीडियो बना लिया जाता है।