हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह ने हमास के नेताओं के साथ बैठक की।
जेरूशलम पोस्ट ने ईरान समर्थित अल मायदीन टीवी के हवाले लिखा है- बैठक लड़ाका समूहों के बीच लगातार "तालमेल" बनाए रखने से संबंधित है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर एक बड़ा हमला किया था। हिजबुल्लाह पिछले हफ्तों में इजराइल पर दर्जनों मिसाइलें और रॉकेट दागकर लड़ाई में शामिल हो चुका है, जिसकी शुरुआत 8 अक्टूबर को गोलान हाइट्स/लेबनानी सीमा पर शेबा फार्म क्षेत्र में रॉकेट और गोले दागने से हुई थी।