गजा में युद्धविराम के बाद जिन्दगी लौट रही है। ट्विटर पर टाइम्स ऑफ गजा के सौजन्य से यह फोटो।
मिस्र के अखबार अल अरबी अल जदीद अखबार ने मिस्र के अज्ञात अधिकारियों का हवाला देते हुए बुधवार को रिपोर्ट दी है कि दोनों पक्ष समान शर्तों पर युद्धविराम को अगले दो दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि हमास ने संकेत दिया है कि उसके अन्य समूहों के साथ संपर्क हैं, जिनकी कस्टडी में अभी भी इजराइली महिलाएं और बच्चे हैं। वॉशिंगटन पोस्ट ने भी एक इजराइली अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि इजराइल को दो या तीन दिनों के लिए युद्ध विराम के और विस्तार की उम्मीद है।