ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी (Operation Epic Fury) में अमेरिका को भारी नुकसान हुआ है। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने कम से कम 42 विमान खोए या Iran ने क्षतिग्रस्त कर दिए। जिनमें फाइटर जेट्स, रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और ड्रोन शामिल हैं।
कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (CRS) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए विमानों की संख्या अभी भी बदल सकती है। क्योंकि ये क्लासीफिकेशन चल रही लड़ाई और जिम्मेदारी को तय करने जैसी कई वजहों से बदल सकती है। CRS ने समाचार रिपोर्टों, रक्षा विभाग पेंटागन और यूएस सेंट्रल कमांड के बयानों के आधार पर ये आंकड़े जमा किए हैं।

नष्ट या गायब विमानों की विस्तृत सूची

  • 4 F-15E Strike Eagle फाइटर जेट्स
  • 1 F-35A Lightning II फाइटर एयरक्राफ्ट
  • 1 A-10 Thunderbolt II ग्राउंड-अटैक एयरक्राफ्ट
  • 7 KC-135 Stratotanker एरियल रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट
  • 1 E-3 Sentry AWACS एयरक्राफ्ट
  • 2 MC-130J Commando II स्पेशल ऑपरेशंस एयरक्राफ्ट
  • 1 HH-60W Jolly Green II हेलीकॉप्टर
  • 24 MQ-9 Reaper ड्रोन
  • 1 MQ-4C Triton ड्रोन
कुल: 42 विमान
ताज़ा ख़बरें