हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी में बगावत और अंदरुनी कलह की ख़बरें हैं। तो सवाल है कि इस तरह की गुटबाज़ी में किसको बड़ा नुक़सान होगा?
एक जमाने में शरद जोशी ने कांग्रेस पर एक व्यंग्य लिखा था - कांग्रेस क्या है। वे इसमें लिखते हैं कि कांग्रेस वह अखाड़ा है जिसमें जीतने वाला मंत्री और मुख्यमंत्री बनता है और हारने वाले को राज्यपाल का पद प्राप्त होता है।