टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ओंगोल में कुछ लोगों ने पैसे न मिलने की शिकायत को लेकर प्रदर्शन किया। यहां पर कथित तौर पर एक वोट के बदले 5,000 रुपये बांटे गए थे। लेकिन कुछ लोगों को पैसा नहीं मिल पाया था। उन्हीं लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। पूर्वी गोदावरी जिले के कोंडेवरम गांव में भी काफी लोगों ने पैसे नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि उन्हें जानबूझकर पैसा नहीं दिया गया।