राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी जितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उसके उम्मीदवारों की अच्छी संख्या बीजेपी में रह चुके नेताओं से जुड़ी होगी। एलजेपी कह चुकी है कि वह बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार खड़े नहीं करेगी लेकिन हर उस सीट पर उसका प्रत्याशी होगा जहां जेडीयू चुनाव लड़ रही होगी।
दूसरी बात ध्यान देने की यह है कि एलजेपी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना हक़ जता रही है। वह उनकी और उनके कार्यक्रमों की प्रशंसा करती है लेकिन नीतीश कुमार की तीखी आलोचना करती है।