बीजेपी ने शाह की अगुवाई में आक्रामक चुनाव लड़ा और नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ शाहीन बाग़ में चल रहे धरने को मुद्दा बनाया। बीजेपी के तमाम नेताओं के बयान शाहीन बाग़ के धरने और प्रदर्शनकारियों तक ही सिमटे रहे।
आम आदमी पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर जीत मिली थी और इस बार भी एग्जिट पोल दिल्ली में उसकी आंधी आने और बीजेपी के प्रदर्शन में मामूली सुधार होने का दावा कर रहे हैं।