विपक्षी भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर दिल्ली जल बोर्ड में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अभी तक भाजपा ने आप सरकार पर जितने भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उनकी जांच हुई है। इस वजह से सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया। कई विधायकों पर भी ऐसे ही आरोप लगते रहे हैं।
भाजपा दिल्ली प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “विधानसभा में चर्चा के दौरान 1,200 करोड़ रुपये के 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर को बढ़ाकर 1,938 रुपये करने का भ्रष्टाचार का एक और मामला खुला है। यह वास्तव में शर्मनाक है कि केजरीवाल सरकार ने एसटीपी टेंडर जारी करने के बहाने यमुना को तेजी से साफ करने का वादा करके भ्रष्टाचार किया है और आज तक काम पूरा नहीं किया है। सचदेवा ने कहा- डीजेबी में निविदाएं जारी की गईं और भुगतान किया गया, लेकिन कोई काम नहीं किया गया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की।