सीबीआई सूत्रों का दावा है कि सीबीआई के सबूतों के सामने सिसोदिया अपना बचाव करने में नाकाम रहे। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली शराब नीति में कुछ विवादास्पद प्रावधान जोड़े गए थे जो पहले मसौदे का हिस्सा नहीं थे। सीबीआई ने जब इसके बारे में पूछा तो मनीष सिसोदिया यह बताने में नाकाम रहे कि उन प्रावधानों को अंतिम मसौदे में कैसे शामिल किया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली आबकारी विभाग में फाइलों का कोई रिकॉर्ड या सबूत नहीं है जो यह बताता हो कि इन प्रावधानों को अंतिम मसौदे में कैसे शामिल किया गया था।