लेकिन सवाल यह उठता है कि दिल्ली जैसे लाखों लोगों के शहर में क्या इतने लोगों पर नज़र रखना आसान होगा कि वे बसों, ऑटो में सोशल डिस्टेंसिंग को फ़ॉलो कर रहे हैं या उन्होंने मास्क पहना है या नहीं।
एक बार को मान लेते हैं कि गंभीर और गोयल विपक्षी दलों के नेता हैं, इसलिए उन्होंने केजरीवाल सरकार के फ़ैसले की आलोचना की। लेकिन दिल्ली के हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां से बिहार जा रहे लोगों में हर चौथा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आ रहा है।