दिल्ली उच्च न्यायालय में अपनी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले ही कहा था कि जेल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
क़रीब एक हफ़्ते पहले ही अमेरिकन बार एसोसिएशन के सेंटर फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने जामिया मिलिया इसलामिया की शोध छात्रा सफ़ूरा ज़रग़र की गिरफ़्तारी और उनके जेल में पड़े रहने पर गहरी आपत्ति जताई और भारत की आलोचना की।