कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार
हरियाणा में ईडी पुराने मामलों में ही कार्रवाई कर रही है। हरियाणा पुलिस ने वर्षों पहले जो एफआईआर दर्ज की हैं। उन्हीं में से कुछ नाम छांटकर छापे मारे गए हैं।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, कथित मनी लॉन्ड्रिंग का संकेत देने वाले कई आपत्तिजनक दस्तावेज पवार के आवास से बरामद किए गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। ईडी के सूत्र और अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं हैं कि चुनाव से ठीक पहले यह कार्रवाई क्यों की जा रही है।
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 65 वर्षीय विधायक के परिसरों पर छापों के अलावा रेवाड़ी में एक फार्म हाउस, उनके बेटे अक्षत सिंह के घर पर भी ईडी ने छापे मारे। कंपनी एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (एएसएल) और इसके प्रमोटर मोहिंदर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और कुछ अन्य के ठिकानों पर भी छापे मारे गए।