राहुल गांधी ने हाल ही में विदेश जाने वालों के डंकी रूट का एक वीडियो जारी किया था। तो क्या हरियाणा में रोजगार न मिलने के कारण नौजवान निराश और हताश हैं? जानिए, आख़िर वास्तविक स्थिति कैसी है।
पिछले कुछ समय से हरियाणा के शहरों, कस्बों और गांवों से बड़े पैमाने पर ड्रग्स बरामद होने की ख़बरें लगातार आ रही हैं। नशीले पदार्थों की तस्करी का यह सिलसिला लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसका शिकार बनने वाले युवकों की संख्या अब तक लाखों में पहुँच चुकी है।