गौतम अडानी
रुटो ने संसद से अपने देश को संबोधित करते हुए कहा, "मैंने परिवहन मंत्रालय और ऊर्जा और पेट्रोलियम मंत्रालय के भीतर एजेंसियों को चल रही खरीद को तुरंत रद्द करने का निर्देश दिया है।" उन्होंने इस निर्णय के लिए "यूएस जांच एजेंसियों और भागीदार देशों द्वारा दी गई नई जानकारी" को वजह बताई। ".
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शनिवार को अपनी सफाई में कहा कि केन्या द्वारा 736 मिलियन डॉलर की ट्रांसमिशन लाइन परियोजना को रद्द करने के लिए उसे भारतीय स्टॉक एक्सचेंज नियमों के तहत कोई खुलासा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह उसके व्यवसाय के लिए सामान्य बात है।
श्रीलंका में जांचः यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी), जिसने कोलंबो में अडानी समर्थित पोर्ट टर्मिनल परियोजना के लिए $553 मिलियन का वादा किया था, हालिया आरोपों के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है। यानी यह डील भी लटक सकती है। अडानी घूसखोरी का मामला सामने आने के बाद ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया- डीएफसी के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि अभी तक कोई पैसा अडानी समूह को नहीं दिया गया है और लोन समझौता वित्तीय समापन तक नहीं पहुंचा है। यानी इससे पहले कि अडानी को डीएफसी पैसा देता, मामला सामने आने के बाद उसने डील को रोक दिया है।