बताना होगा कि यह चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा हैं। इनमें से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी को जीत मिली थी जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी।
पंजाब में साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 7.43 करोड़ रुपए खर्च किए थे जबकि 2022 में उसने 36.70 करोड़ रुपए खर्च किए। इस तरह बीजेपी ने पंजाब में 5 गुना ज्यादा पैसा चुनाव प्रचार में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार खर्च किया।