'राजस्थान डरने वाला नहीं'
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में कहा, ‘जैसे ही राजस्थान में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराने का षड्यंत्र शुरू हुआ, 13 जुलाई को इनकम टैक्स और ईडी ने कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा, धर्मेंद्र राठौड़ और स्फेयरमॉन्ट होटल के मालिक रतन शर्मा के ठिकानों पर छापे मारे।’ सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी ने मुख्यमंत्री के बड़े भाई के घर ईडी भेजकर बुधवार सुबह से ही छापेमारी करा रखी है।
सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदी जी, आपने इस देश में रेड राज पैदा किया हुआ है और इससे राजस्थान डरने वाला नहीं है। जब बीजेपी का नेतृत्व फ़ेल हो जाता है तो ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई आगे आ जाती हैं।’
सुरजेवाला ने कहा कि ये जांच एजेंसियाँ बीजेपी के अग्रिम संगठन है। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान की जनता और कांग्रेस इन रेड से डरने वाली नहीं है और मोदी जी, आपको जितना जुल्म करना है, कर लीजिए।’