गौतम अडानी
खड़गे ने एक्स पर लिखा- जहाँ-जहाँ मोदी जी जाते हैं, जिस भी देश में जाते हैं, वहाँ-वहाँ अडानी को कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं, ऐसी बहुत लंबी लिस्ट है। इसीलिये हम चाहते थे कि इस पर सदन में चर्चा हो। जिस चीज़ से देश का नुक्सान हो रहा है, जिसके चलते दुनिया का भरोसा हम से उठ सकता हो, उस वक्त ये चीज़े सदन में लाना ज़रूरी है। देश को बचाने के लिए हमने ये मुद्दा उठाया था।